सभापति के समक्ष शरद पवार सहित राज्य सभा के 19 सदस्यों को दिलाई गई शपथ
नई दिल्ली। राज्य सभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को सदन के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने संसद भवन में शपथ दिलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के रामराव वडकुटे, माया इवनाते, और ज्योती वाघमारे सहित अन्य नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली।
आज शपथ लेने वालों में महाराष्ट्र से रामदास बंदू अठावले, माया चिंतामन इवनाते, शरदचंद्र पवार, रामराव सखाराम वडकुटे, डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे भी हैं। तमिलनाडु से क्रिस्टोफर मणिक्कम, डॉ. अंबुमणि रामदास, कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, एल. के. सुधीश, डॉ. एम. थंबीदुरई, तिरुची शिवा ने शपथ ग्रहण किया।
ये खबर भी पढ़े : समरदोंग सुरंग हादसा: 27 लोगों के फंसे होने की आशंका, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारीपश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ. मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार, रुक्मिणी मल्लिक, बिस्वजीत सिन्हा ने शपथ ली। ओडिशा से राज्य सभा के सदस्यों के तौर पर संतृप्त मिश्रा, दिलीप कुमार रे, मनमोहन सामल ने शपथ ली ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
