सीबीएसई मूल्यांकन विवाद पर हाईकोर्ट पहुंची एनएसयूआई, न्यायिक हस्तक्षेप की मांग 

ओएसएम सिस्टम की खामियों पर जांच और राहत की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

संगठन ने बोर्ड द्वारा लागू किए गए आॅन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम में तकनीकी और प्रशासनिक खामियों का आरोप लगाते हुए छात्रों के हित में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में दायर याचिका में कहा गया है कि देशभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं।

भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप ये खबर भी पढ़े : भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

इन शिकायतों में उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग में त्रुटियां, उत्तर पुस्तिकाओं का आपस में मिसमैच होना, पोर्टल की तकनीकी खराबियां, मूल्यांकन में गड़बड़ियां, बार-बार सिस्टम फेल होना तथा फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रभावी व्यवस्था का अभाव जैसी समस्याएं शामिल हैं।

याचिका में कहा गया है कि परीक्षा संचालन और मूल्यांकन से जुड़ी तकनीकी व प्रशासनिक विफलताओं का खामियाजा छात्रों को नहीं भुगतना चाहिए। संगठन का दावा है कि यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। सीबीएसई के कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद 1.29 लाख से अधिक छात्रों ने वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। वहीं लगभग 1.11 लाख छात्रों को परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है।

एनएसयूआई ने अदालत से मांग की है कि प्रभावित छात्रों के लिए वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को कम से कम एक महीने के लिए पुन: खोला जाए। साथ ही जिन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं गायब, धुंधली, मिसमैच या गलत तरीके से मूल्यांकित पाई जाएं, उन्हें उचित राहत और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएं।

याचिका में यह भी मांग की गई है कि जिन मामलों में छात्र स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं या मूल्यांकन प्रक्रिया पर आपत्ति जता रहे हैं, वहां मैनुअल री-चेकिंग और फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाए। इसके अतिरिक्त ओएसएम प्रणाली से जुड़ी तकनीकी खामियों, प्रशासनिक अनियमितताओं तथा शिकायत निवारण तंत्र की विफलताओं की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग की गई है। यह याचिका अधिवक्ता ऋषव रंजन, अजय छिकारा, उमर होडा और ईशा बख्शी द्वारा दायर की गई है। अब इस मामले की सुनवाई और अदालत के रुख पर छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षा जगत की निगाहें टिकी हुई हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मप्र को मिलेगी चार नई हवाई सेवाओं की सौगात, भोपाल-रीवा सेवा शुरू

भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानेंभोपाल। मध्य प्रदेश को आज चार नई हवाई सेवाओं...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्र को मिलेगी चार नई हवाई सेवाओं की सौगात, भोपाल-रीवा सेवा शुरू

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में अलर्ट जारी

नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर मानसूनी हवाएं सक्रिय बनी हुई हैं। मौसम अधिकारियों ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

आरजी कर कांड की दूसरी बरसी पर बंगाल में दो मिनट का मौन

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की दूसरी बरसी...
पश्चिम बंगाल 
आरजी कर कांड की दूसरी बरसी पर बंगाल में दो मिनट का मौन

विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली

जबलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज रविवार को सुबह 11 बजे से जबलपुर के राजा शंकर शाह एवं...
मध्य प्रदेश 
विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

लखनऊ। कभी राजाओं की सेनाओं के साथ चलने वाले, लोककला और पारंपरिक कौशल से गांव-गांव जीवन का रंग भरने वाले...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान