मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मोदी और ट्रंप की बातचीत 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली:मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद भी तनाव का माहौल बना हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान को लगातार धमकी दे रहे हैं। ऐसा डर सता रहा है कि इन देशों के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो सकती है। मिडिल ईस्ट में इस स्थिति के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। खबर आई है कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर 40 मिनट तक बातचीत हुई है।


इन मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के मुद्दे पर चर्चा की है। अमेरिकी राजदूत ने ये भी बताया है कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों की उम्मीद है।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा ये खबर भी पढ़े : मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

हम सब आपसे प्यार करते हैं- ट्रंप
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है। सर्जियो गोर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम सब आपसे प्यार करते हैं।" सर्जियो गोर का कहना है कि भारत-अमेरिका संबंध मजबूत स्थिति में हैं। 

PM मोदी ने दी जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बताया- "मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया।"

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत