चुनाव बाद 5 राज्यों से हटी आदर्श आचार संहिता, फलता सीट पर अभी लागू रहेगी MCC

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों तथा विभिन्न राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के बाद गुरुवार को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की घोषणा की है।

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई है। हालांकि पश्चिम बंगाल की 144-फलता विधानसभा सीट पर आयोग द्वारा पुनर्मतदान का आदेश दिए जाने के कारण वहां आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देगी सरकार: पीएम मोदी ये खबर भी पढ़े : एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देगी सरकार: पीएम मोदी

चुनाव आयोग ने यह आदेश कैबिनेट सचिव, संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजा है। आदेश में कहा गया है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ लागू होने वाली आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहती है। 

आदेश में कहा गया, ‘अब, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं के लिए 2026 के आम चुनावों और गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड तथा त्रिपुरा के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुए उपचुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित कर दिए गए हैं, इसलिए आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएगी।’ हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल के 144-फलता विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी, जहां आयोग ने नए सिरे से मतदान का आदेश दिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

जनन और सूर्या। :टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी हाल ही में शादी के...
मनोरंजन 
कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

अखरोट  गमले में अखरोट का पौधा सही किस्म, बड़ी जगह, उपजाऊ मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल के साथ घर...
खेती-बाड़ी 
अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नई दिल्ली: बीजेपी में संगठन के अंदर बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी...
राष्ट्रीय 
नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

बालों की सेहत: आजकल सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कंट्रोल करने और हेयर फॉल कम करने के...
लाइफस्टाइल 
नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत