दिल्ली भाजपा को नया नेतृत्व: जानिए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का राजनीतिक सफर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 28 मई 2026 को वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन और प्रशासन दोनों स्तरों पर लंबे अनुभव रखने वाले हर्ष मल्होत्रा का राजनीतिक जीवन संघर्ष, संगठनात्मक मेहनत और जनसेवा का उदाहरण माना जाता है।

हर्ष मल्होत्रा का जन्म एक शिक्षित परिवार में हुआ। उनके पिता सरकारी विद्यालय में प्रधानाचार्य थे, जबकि उनकी माता निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं। प्रारंभ से ही उन्हें अनुशासन, शिक्षा और सामाजिक सेवा के संस्कार मिले।

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ये खबर भी पढ़े : बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान (Botany) में ऑनर्स तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की। पारिवारिक जीवन में उनकी पत्नी गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बेटी डॉक्टर हैं, जबकि छोटी बेटी ने एमबीए किया है। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है।

हर्ष मल्होत्रा के दो भाई भी स्वरोज़गार आधारित प्रिंटिंग व्यवसाय में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। राजनीतिक और वैचारिक रूप से वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। वर्ष 1991 में उन्होंने नवीन शाहदरा जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार के मार्गदर्शन में भाजपा की सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

अपने शुरुआती राजनीतिक जीवन में उन्होंने युवा मोर्चा और मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। वर्ष 2004 में उन्हें नवीन शाहदरा जिले का जिला संगठन सचिव बनाया गया, जिसके बाद 2007 से 2010 तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

वर्ष 2012 से 2017 तक वे तत्कालीन पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के पार्षद रहे। इस दौरान उन्होंने 2012 से 2015 तक शिक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया तथा 2015-16 में EDMC के मेयर बने।

संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका लगातार बनी रही। वर्ष 2011 से 2020 तक उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय प्रशिक्षण शाखा में कार्य किया। इसके बाद 2020 से 2024 तक वे दिल्ली भाजपा के महासचिव रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से जीत दर्ज करते हुए लगभग 94 हजार मतों के बड़े अंतर से विजय हासिल की। वर्तमान में वे भारत सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। अब दिल्ली भाजपा की कमान मिलने के बाद पार्टी को उनसे संगठन को नई दिशा देने और आगामी चुनावों में मजबूत रणनीति तैयार करने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

म्बेउमो के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएसजी को 1-1 से बराबरी पर रोका

गॉथेनबर्ग (स्वीडन)। ब्रायन म्बेउमो के शानदार गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्री-सीजन मैत्री मैच में शनिवार को यूरोपीय...
खेल 
म्बेउमो के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएसजी को 1-1 से बराबरी पर रोका

डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली। यजस शर्मा की आक्रामक पारी और शिवम शर्मा व नवदीप सैनी की शानदार गेंदबाजी के दम पर शनिवार...
खेल 
डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका...
राष्ट्रीय  राज्य 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

ढाका। बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (बीईआरसी) ने जून में गुपचुप बिजली की दर बढ़ा दी है। थोक दर 7...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

उत्तर प्रदेश

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

नई दिल्ली। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम