जेपी नड्डा ने राहुल को बताया "सस्ती और सुर्खियां बटोरने वाली राजनीति"

जेपी नड्डा बोले- राहुल गांधी सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए देते धरना 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी के धरने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश एक बार फिर राहुल गांधी की "सस्ती और सुर्खियां बटोरने वाली राजनीति" देख रहा है। उनका यह धरना सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए है।

जेपी नड्डा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि यह धरना न तो छात्रों के हित में है और न ही न्याय के लिए, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और राहुल की मीडिया में बने रहने की कोशिश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई की घटना का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट पहले ही ले चुका है और एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति जांच कर रही है। ऐसे में जब देश की सर्वोच्च अदालत मामले की जांच कर रही है, तो राहुल का थाने के बाहर कैमरों के सामने धरना देना न्यायपालिका पर अविश्वास दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह पूरा प्रदर्शन केवल सुर्खियों में बने रहने का प्रयास है।

सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

नड्डा ने कहा कि यदि इस पूरे घटनाक्रम के समय पर नजर डालें तो साफ होता है कि कांग्रेस इस समय वंदे मातरम् विवाद को लेकर देशभर में आलोचना झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत के अपमान और कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा तिरंगे के आकार का केक काटे जाने के मामले में जनता जवाब मांग रही है।

उन्होंने कहा कि इसी विवाद से ध्यान भटकाने और अपनी "राष्ट्रविरोधी छवि" को छिपाने के लिए राहुल ने यह नया राजनीतिक नाटक रचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परजीवी पार्टी है। अब कांग्रेस युवाओं और छात्रों के भविष्य को भी खत्म कर देना चाहती हैं। राहुल को समझ लेना चाहिए कि जनता उनके हिट एंड रन की नीति को समझ चुकी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, नड्डा ने की समीक्षा

दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर भी हुई चर्चा  नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा...
राष्ट्रीय 
मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, नड्डा ने की समीक्षा

कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

कौशाम्बी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकविहीन सामग्री की बिक्री को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

बस्ती - उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, रोडवेज बस्ती के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक अजय सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाओं के आत्मनिर्भरता के...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

कौशाम्बी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकविहीन सामग्री की बिक्री को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

बस्ती - उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, रोडवेज बस्ती के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक अजय सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाओं के आत्मनिर्भरता के...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

पात्र किसानों को उपलब्ध कराया जाए निःशुल्क बोरिंग - गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती - विकास भवन सभाकक्ष में सिंचाई बंधु की बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
पात्र किसानों को उपलब्ध कराया जाए निःशुल्क बोरिंग - गजेन्द्र मणि त्रिपाठी