लाल सागर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने पर भारत ने जताई चिंता

लाल सागर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने पर भारत चिंतित, सऊदी अरब पर हमले निंदनीय: जायसवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारत ने लाल सागर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सऊदी अरब के संप्रभु क्षेत्र पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों और आर्थिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले ऐसे हमले क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को प्रभावित करते हैं और बाब-अल-मंदेब के रास्ते नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करते हैं।

जायसवाल ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “हम लाल सागर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने को लेकर बेहद चिंतित हैं।” उन्होंने कहा कि भारत ने सऊदी अरब के संप्रभु क्षेत्र पर हुए हमलों की निंदा की है, जिसमें नागरिकों और आर्थिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया।

कल अमित शाह करेंगे एएनटीएफ प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : कल अमित शाह करेंगे एएनटीएफ प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

प्रवक्ता ने कहा कि मक्का के पवित्र शहर पर किए गए हमले के प्रयास के बाद भारत ने अपना बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं तथा क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये हमले बाब-अल-मंदेब के रास्ते नौवहन की स्वतंत्रता के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। विभिन्न कारणों से यह हमारे लिए पूरी तरह अस्वीकार्य है। जायसवाल ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होगी।

उल्लेखनीय है कि यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के सैन्य गठबंधन के बीच एक दशक से जारी संघर्ष वर्ष 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता के बाद शांत हुआ था, लेकिन पिछले सप्ताह हूती विद्रोहियों ने लाल सागर तट के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। हूती विद्रोहियों के ऐसा करने से इस अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया। हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों ने पूरे इलाके की चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर सिर्फ अरब देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के तेल बाजारों पर भी पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान