सीबीएसई कॉपी जांच विवाद पर घिरी सरकार, जयराम रमेश ने उठाए सवाल

20 लाख छात्रों का डेटा लीक, केंद्र से जवाब तलब

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सीबीएसई कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के चेकिंग विवाद पर फिर से केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि यह बेहद बड़े पैमाने का डेटा लीक है, जिसने 20 लाख छात्रों की निजता को गंभीर खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कोएम्प्ट कंपनी की अक्षमता और असंवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर किया। कोएम्प्ट उसी कंपनी है, जिसे सीबीएसई ने आरएफपी की तकनीकी शर्तों में फेरबदल करने के बाद अनुबंध दिया था। इस फेरबदल से संभवत: कोएम्प्ट कंपनी को फायदा पहुंचा।

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पारित ये खबर भी पढ़े : विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पारित

रमेश ने उत्तर पुस्तिकाओं में दिख रहे कागज के मुड़ने के निशानों और परछाईं जैसे चिह्नों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये निशान आमतौर पर मोबाइल फोन से किए गए स्कैन में दिखते हैं, न कि स्कैनिंग मशीनों से। तीसरे आरएफपी में रोबोटिक स्कैनर की अनिवार्य शर्त को हटा दिया गया था, ऐसे में कोएम्प्ट कंपनी ने आखिर किस प्रकार के स्कैनर्स का उपयोग किया।

जयराम रमेश ने इस पूरे मामले को शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बताते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की संवेदनशील जानकारी का इस तरह लीक होना बेहद गंभीर है और इसमें शामिल कंपनियों तथा अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस्लामाबाद :पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  बच्चों की सुरक्षा के लिए...
नारी व बाल जगत 
बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

कोलकाता : हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मिथुन...
मनोरंजन 
शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उसे सही मंच...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

अरबी के पत्तों के पकोड़े : अरबी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लोग सूखी अरबी और रसेदार...
खाना पकाना 
 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

 खामेनेई 'शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं'इजरायली सूत्र

इजरायली सूत्र :इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत...
अंतर्राष्ट्रीय 
  खामेनेई 'शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं'इजरायली सूत्र

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर