नशीली दवाओं की तस्करी मामले में ईडी ने 90 लाख की संपत्ति की सील 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नशीली दवाओं की तस्करी और बड़े निवेश धोखाधड़ी से जुड़े दो अलग-अलग धनशोधन मामलों में कार्रवाई करते हुए हैदराबाद और मंदसौर में 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियां तथा इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट लिमिटेड के 42.13 करोड़ रुपये के मौजूदा बाजार मूल्य वाले 29,46,341 इक्विटी शेयरों को कुर्क किया है। मंदसौर मामले में करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन (एमडी) की कथित अवैध तस्करी से अपराध की आय अर्जित की गई, जबकि पीएसीएल मामले में निवेशकों से जुटाई गई राशि को कथित तौर पर शेयरों में लगाने की बात सामने आई है।

ईडी के अनुसार, एजेंसी के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट-1985 के तहत दर्ज मामलों के आधार पर जांच शुरू की थी। वहीं, दिल्ली जोनल कार्यालय की कार्रवाई पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं द्वारा कथित तौर पर चलाए गए बड़े सामूहिक निवेश योजना धोखाधड़ी मामले में जारी जांच का हिस्सा है। पीएसीएल मामले में ईडी पहले भी बड़ी मात्रा में संपत्तियां कुर्क कर चुका है।

फरक्का संधि नवीनीकरण से पहले बिहार-बंगाल ने उठाए जल मुद्दे ये खबर भी पढ़े : फरक्का संधि नवीनीकरण से पहले बिहार-बंगाल ने उठाए जल मुद्दे

ईडी के मुताबिक, इंदौर अपराध शाखा में वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच की गई। अनुसूचित अपराध में व्यावसायिक मात्रा में मेफेड्रोन के कथित अवैध कब्जे और तस्करी का मामला शामिल है, जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जांच के दौरान ईडी ने पाया कि आरोपितों ने कथित मादक पदार्थों की तस्करी से नकद के रूप में अपराध की आय अर्जित की और उसे कई व्यक्तिगत तथा कारोबारी बैंक खातों के जरिए इधर-उधर किया। वित्तीय जांच में बड़ी मात्रा में नकद लेनदेन सामने आए, जिन्हें ईडी ने अपराध की आय को रखने, विभिन्न स्तरों पर स्थानांतरित करने और छिपाने की प्रक्रिया से जुड़ा बताया है। जांच के दौरान दर्ज बयानों में भी आरोपितों की नियमित कारोबारी गतिविधियों के साथ-साथ मादक पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी में कथित संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई है।

ईडी ने बताया कि इंदौर और मंदसौर में 17 जुलाई 2026 को कई परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। इस मामले में ईडी तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुका है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ताजा कार्रवाई में हैदराबाद और मंदसौर स्थित 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियों को अंतरिम रूप से कुर्क किया गया है।

दूसरे मामले में ईडी के दिल्ली जोनल कार्यालय ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं की कथित सामूहिक निवेश योजना में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत कार्रवाई की है। जांच की शुरुआत नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज एफआईआर से हुई थी। सीबीआई ने बाद में 33 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र दाखिल किए।

सीबीआई के आरोपपत्रों के अनुसार, संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों ने कृषि भूमि की बिक्री और विकास के नाम पर देशभर में लाखों निवेशकों से 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। निवेशकों को नकद भुगतान और किस्त आधारित योजनाओं के जरिए निवेश के लिए प्रेरित किया गया और उनसे समझौते, पावर ऑफ अटॉर्नी सहित विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। 

ईडी के अनुसार, अधिकांश मामलों में निवेशकों को जमीन नहीं दी गई और करीब 48 हजार करोड़ रुपये अब भी निवेशकों को वापस किया जाना बाकी है। पीएसीएल मामले में ईडी ने 2016 में ईसीआईआर दर्ज की थी और 2018 में अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। इसके बाद 2022, 2025 एवं 2026 में छह पूरक अभियोजन शिकायतें दाखिल की गईं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान