दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बब्बर खालसा व आईएसआई के 11 गुर्गे गिरफ्तार

आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से की धरपकड़ 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय आतंकी, हथियार तस्करी और जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल का सीधा संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से बताया जा रहा है।

दो अलग-अलग ऑपरेशन में कुल 11 आरोपितों को दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया। जांच में पता चला है कि आरोपित पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थीं और समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया।

बंगाल में 280 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा ये खबर भी पढ़े : बंगाल में 280 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि स्पेशल सेल की उत्तरी रेंज और दक्षिण-पश्चिम रेंज की टीमों ने यह संयुक्त कार्रवाई की। पहले आॅपरेशन में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें तीन पंजाब और तीन दिल्ली के रहने वाले हैं। दूसरे आॅपरेशन में पांच आरोपितों को पंजाब से दबोचा गया। इन कार्रवाइयों में कई पुलिस टीमों ने तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर एक साथ छापेमारी की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार पहले ऑपरेशन में छह आरोपित गिरफ्तार किए गए, जिनमें मनप्रीत सिंह (तरनतारन), अनमोल और साहिल (फिरोजपुर), अतुल राठी और रोहित (रोहिणी, दिल्ली) तथा अजय (टटेसर, दिल्ली) शामिल हैं। वहीं दूसरे ऑपरेशन में पांच आरोपित गुरजीत सिंह (कपूरथला), रिम्पलदीप सिंह, सलविंदर सिंह उर्फ कालू, बूटा सिंह (फाजिल्का) और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (मोगा) को गिरफ्तार किया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपितों ने देश के कई संवेदनशील सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास नौ सोलर पावर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। ये कैमरे कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, पटियाला, मोगा, अंबाला, कठुआ, बीकानेर और अलवर जैसे अहम स्थानों पर स्थापित थे। इन कैमरों की लाइव फीड सिम कार्ड के जरिए मोबाइल ऐप से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

स्पेशल सेल ने आरोपितों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा नौ सीसीटीवी कैमरे, नौ सिम कार्ड, 24 मोबाइल फोन, दो चारपहिया वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। ये वाहन हथियारों की ढुलाई और संवेदनशील स्थानों की रेकी में इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में और खुलासे तथा गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र