गाजीपुर घटना पर कांग्रेस का तीखा हमला,यूपी सरकार को सवालों में घेरा

पीड़ित परिवार की सुरक्षा, उच्चस्तरीय जांच की मांग 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों नेताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को देश में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों की कड़ी बताते हुए कहा कि हाथरस, कठुआ, उन्नाव और अब गाजीपुर जैसी घटनाएं एक पैटर्न की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में अक्सर पीड़ित दलित, पिछड़े, आदिवासी या गरीब वर्ग से होते हैं और अपराधियों को संरक्षण मिलता है। 

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले सेना प्रमुख, आधुनिक और आत्मनिर्भर सेना पर जोर  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति मुर्मू से मिले सेना प्रमुख, आधुनिक और आत्मनिर्भर सेना पर जोर 

उन्होंने मणिपुर की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता हर बार चुप रहती है और जिनसे आवाज उठाने की उम्मीद होती है, वे मौन रहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जिस देश में माता-पिता को अपनी बेटी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए संघर्ष करना पड़े, वहां सरकार के नैतिक अधिकार पर सवाल उठता है।

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गाजीपुर की घटना में पहले शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की गई और बाद में पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति दिखाती है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा शासन में यह ‘अघोषित व्यवस्था’ बन गई है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है, तो पीड़ित पक्ष को ही परेशान किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले दावे केवल दिखावे तक सीमित हैं।

कांग्रेस नेताओं के इन आरोपों के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। विपक्ष जहां सरकार को घेर रहा है, वहीं अब इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और जांच की दिशा पर सबकी नजर टिकी हुई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। फैसला अधिवक्ता...
हिमाचल 
हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि