डूसू चुनाव में अभाविप ने फिर मारी बाजी, अध्यक्ष समेत तीन पद जीते

उपाध्यक्ष निर्दलीय के खाते में

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने पिछले साल की तरह अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी हुए।

चुनाव के शनिवार को घोषित परिणामों के अनुसार, अभाविप के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर 24,576 वोट हासिल कर एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोटों के मुकाबले 2,053 वोट से हराया। अभाविप की रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्यराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की।

एमपी हादसे में ओडिया श्रद्धालुओं की मौत पर धर्मेंद्र प्रधान ने जताया दुख ये खबर भी पढ़े : एमपी हादसे में ओडिया श्रद्धालुओं की मौत पर धर्मेंद्र प्रधान ने जताया दुख

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर अभाविप के इशु मौर्य (16,910) को हराया। इस तरह एनएसयूआई, जिसने 2025 में उपाध्यक्ष पद जीता था, इस बार चारों प्रमुख पदों में से किसी पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी।

सचिव पद पर रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अभाविप के लक्ष्यराज सिंह ने 16,615 वोट हासिल किए और एससीएस के विशेष यादव को 15,778 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर महज 837 वोट रहा।

इस तरह डूसू के चार प्रमुख पदों में अभाविप को तीन, निर्दलीय उम्मीदवार को एक पद मिला, जबकि एनएसयूआई का खाता नहीं खुल सका। इस वर्ष डूसू चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक है।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डबास ने छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरे वर्ष उनके लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रत्येक पीजी और छात्रावास का सुरक्षा ऑडिट कराना होगी, ताकि भविष्य में सत्य निकेतन जैसी घटना न हो।

संयुक्त सचिव निर्वाचित लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि अभाविप ने 12 साल बाद राजस्थान से किसी उम्मीदवार को मौका दिया और राजस्थान के विद्यार्थियों तथा सहपाठियों के समर्थन से उन्हें जीत मिली। नवनिर्वाचित सचिव रिया छावड़ी ने जीत पर खुशी जताते हुए संगठन, विद्यार्थियों, टीम और परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान