मौसम 10 सितंबर 2026: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। नई दिल्ली: उत्तर से उत्तर पूर्व और दक्षिण भारत तक बारिश रौद्र रूप दिखा रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। तेज बारिश के दौरान यहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा इससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी गुजरात से लेकर निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार तक चक्रवाती परिसंचरण तक बनी हुई है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
निचले वायुमंडल यानी ट्रोपोस्फेरिक लेवल में दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक 'ट्रफ' हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र) बना हुआ है। निचले वायुमंडल में ही, उत्तर हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। इस बीच बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से तथा उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से घर से निकलने से पहले मौसम जांचने का अनुरोध किया है। मछुआरों से खराब मौसम के दौरान समंदर में न जाने की अपील की गई है।

सत्य निकेतन हादसा: कांग्रेस ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब ये खबर भी पढ़े : सत्य निकेतन हादसा: कांग्रेस ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब

इन 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 राज्यों में तूफानी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, असम, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं।

दिल्ली NCR
दिल्ली(10 से 14 सितंबर): दिल्ली में कल यानी 10 सितंबर 2026 को भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम का यह क्रम 14 सितंबर तक जारी रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान में भी दिल्ली के लिए 11 सितंबर से हल्की बारिश की संभावना है। 10 सितंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश(10 सितंबर-तूफानी बारिश का अलर्ट): नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, रामपुर, गोरखपुर, देवरिया, शाहजहांपुर, बहराइच, सोनभद्र, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, चंदौली, मिर्जापुर और उन्नाव में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की। लखनऊ में कल यानी 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

बिहार
बिहार(10 सितंबर-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): पटना, सिवान, सारण, वैशाली, मधुबनी, अररिया, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, भोजपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, औरंगाबाद, सारण, और दरभंगा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। पटना में कल यानी 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश(10 सितंबर-भारी बारिश की चेतावनी): गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, देवास, खंडवा, नरसिंहपुर, उज्जैन, मुरैना, कटनी, नीमच, पन्ना, अशोक नगर और श्योपुर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। भोपाल में 10 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


राजस्थान 

राजस्थान(10 सितंबर- भारी बारिश की चेतावनी): बूंदी, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, टोंक और चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान 55 से लेकर 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी की आईएमडी ने जारी किया है। इस दौरान जयपुर में कल यानी 10 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश(10 सितंबर-बारिश को लेकर अलर्ट): कुल्लू, मंडी, किन्नौर, सोलन, चंबा, कांगड़ा और बिलासपुर में भारी से भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस दौरान 55 से 65 Kmph की गति से हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। पर्यटन स्थल मनाली में कल यानी 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(10 सितंबर-आंधी-बारिश की चेतावनी): ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है। देहरादून में कल यानी 10 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड
झारखंड(10 सितंबर-तेज बारिश का अलर्ट): गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, धनबाद, रांची, गुमला, साहेबगंज, पलामू, लातेहर, सिमडेगा, बोकारो और जमशेदपुर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(10 सितंबर-तूफान-आंधी के चेतावनी): पुंछ, बारामूला, सांबा, किश्तवाड़, सांबा, अनंतनाग, डोडा, गांदरबल, राजौरी और कठुआ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में कल यानी 10 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(10 सितंबर-तूफानी बारिश की चेतावनी): बीरभूम, हावड़ा, अलीपुरदुआर, दार्जिलिंग, पुरबा मेदिनीपुर, कलिम्पोंग, हावड़ा, कोलकाता और नादिया में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाओं की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कोलकाता में कल यानी 10 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की चेतावनी है।

ओडिशा
ओडिशा(10 सितंबर- तेज बारिश के साथ चलेगी हवा): बालासोर, सुंदरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, झारसुगुड़ा, बारगढ़, देवगढ़, अंगुल, ढेंकानाल, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश के लिए येलो चेतावनी जारी की गयी है। यहां गरज के साथ बारिश होने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। भुवनेश्वर में कल यानी 10 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस