राष्ट्रीय उन्मूलन समिति ने मनाया स्थापना दिवस 

राष्ट्रीय उन्मूलन समिति ने मनाया स्थापना दिवस 

इटावा। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के 16वां स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू का समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। महेरा फाटक स्थित जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी महेंद्र सिंह कुशवाहा ने की कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष संटू गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के द्वारा असाहाय लोगों एवं कमजोर वर्ग के लोगों का हमेशा ध्यान रखते हैं उनके कार्यों की प्रशंसा की। व्यापारी नेता लल्लू वारसी को समिति का जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत किया गया उनको शॉल माला पहनाकर सम्मानित किया। संचालन जिला प्रभारी धर्मेंद्र जैन व मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति ने किया। जिला महामंत्री पंकज कुशवाहा, जिलामंत्री रजीत सिंह, विनोद परमानंद, प्रवीण कुशवाहा, जसवंत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर रामचंद्र, रामकिशोर, सनी, नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा सहित अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Tags: Etawah

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां