रेलपार के लोगों के साथ तृणमूल में सौतेला व्यवहार किया है : नसीम अंसारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद हाजी नसीम अंसारी ने सोमवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला बोला और रेल पार इलाके की अनदेखी का आरोप लगाया।

हाजी नसीम अंसारी ने कहा कि वर्षों से आसनसोल उत्तर और खासकर रेल पार क्षेत्र के विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में यहां के लोगों को अब तक पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। खासतौर पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने पानी की गंभीर समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह पार्षद थे, तब उन्होंने अपनी निजी जमीन देकर पानी टंकी निर्माण की पहल की थी और काम भी शुरू हो गया था, लेकिन चुनाव हारने के बाद उस परियोजना को बंद कर दिया गया। इससे साफ है कि विकास कार्यों को राजनीतिक लाभ-हानि से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूर्व पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि रेल पार क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया है और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि वह पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन अब पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए संगठन का उपयोग कर रहे हैं।

इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, बल्कि रेल पार क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्हें विश्वास है कि क्षेत्र की जनता उनका साथ देगी और वह इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मोहनलालगंज में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल 

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे के फुलवरिया मोड़ के पास रायबरेली रोड पर गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल 

हनी बॉक्स के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने की अंतिम तिथि निर्धारित

लखनऊ। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित उत्पाद विकास मानकीकरण एवं गुणवत्ता विनिश्चय योजना में ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी...
खेती-बाड़ी  उत्तर प्रदेश 
हनी बॉक्स के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने की अंतिम तिथि निर्धारित

आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल

लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आगामी...
उत्तर प्रदेश 
आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल

युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगा दी जान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के फ्लोरा एनक्लेव में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 