कांग्रेस ने महंगाई, पेपर लीक के उठाये मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान 

देशभर में जनता के बीच जाकर मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रश्नपत्र लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर अगले दो से तीन महीने में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा अगले कुछ दिनों में पार्टी जारी करेगी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ न तो कोई आपराधिक मामला था, न एफआईआर और न ही कोई आरोपपत्र। इसके बावजूद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर झारखंड में भाजपा समर्थित एक कॉरपोरेट उम्मीदवार के नामांकन पत्र में कई विसंगतियां होने के बावजूद उसे स्वीकार कर लिया गया।

गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत ये खबर भी पढ़े : गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की दयनीय स्थिति को दर्शाता है। वोट चोरी के बाद अब सीट चोरी की जा रही है। कांग्रेस इस मामले को कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ेगी। वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप ये खबर भी पढ़े : सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और छात्र नीट तथा सीबीएसई परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता में हैं। इन मामलों में सरकार कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ले रही है।

केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री ये खबर भी पढ़े : केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में एक ओर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर संकट है तो दूसरी ओर आम जनता आजीविका की समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में कांग्रेस जनता के बीच जाएगी, उनकी समस्याओं को सुनेगी और उनके पक्ष में संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इस अभियान में भाग लेगा। आंदोलन के कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा जल्द घोषित की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विदिशा में 14 जून को रखी जाएगी कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला: शिवराज सिंह

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के विदिशा में 14 जून को कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला रखी जाएगी। यह केंद्र कृषि क्षेत्र...
राष्ट्रीय 
विदिशा में 14 जून को रखी जाएगी कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला: शिवराज सिंह