सांसद रवि किशन ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी बहनों से बंधवाई राखी

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

रक्षाबंधन पर मानबेला में भावुक हुआ माहौल, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का लिया संकल्प

गोरखपुर।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मानबेला स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों के स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद से माहौल भावुक हो गया।

सांसद रवि किशन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है। बहनों द्वारा बांधी गई राखी ने समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से याद दिलाया है।

तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित ये खबर भी पढ़े : तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देशभर में लाखों परिवारों, विशेषकर माताओं और बहनों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर मिला है। अपने घर की खुशियों और सुरक्षित भविष्य के साथ इन बहनों के चेहरों पर दिखाई देने वाली मुस्कान विकास और सशक्तिकरण की सबसे सुंदर तस्वीर है।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का माध्यम भी है। पक्के घर का सपना पूरा होने से महिलाओं के जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई है।

रक्षाबंधन के अवसर पर सांसद रवि किशन ने बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

सासंद रवि किशन शुक्ला ने कहा आज गोरखपुर में मानबेला स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी बहनों से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बँधवाई। बहनों के स्नेह, अपनत्व एवं आशीर्वाद ने इस पावन पर्व को मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक और विशेष बना दिया।

रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। आज बहनों द्वारा बांधी गई राखी ने एक बार फिर समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को और अधिक दृढ़ता से स्मरण कराया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर के लाखों परिवारों, विशेषकर माताओं एवं बहनों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर दिया है। अपने घर की खुशियों और सुरक्षित भविष्य के साथ इन बहनों के चेहरों पर दिखाई देने वाली मुस्कान वास्तव में विकास और सशक्तिकरण की सबसे सुंदर तस्वीर है।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

सांसद रवि किशन ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में बंधवाई राखी

आध्यात्मिक वातावरण में राजयोग मेडिटेशन के साथ कमजोरी छोड़ने की ली प्रतिज्ञा
सांसद रवि किशन ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में बंधवाई राखी

सांसद रवि किशन ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर मानबेला में भावुक हुआ माहौल, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का लिया संकल्प
सांसद रवि किशन ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भावनाओं का संगम, 322 बंदियों से मिले 428 परिजन

प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भाई-बहन के अटूट स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की भावनाएं देखने...
रक्षाबंधन पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भावनाओं का संगम, 322 बंदियों से मिले 428 परिजन

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, बाजार गुलजार, बस व रेलवे स्टेशन पर है भारी भीड़

मिठाई व राखी की जमकर जारी है खरीददारी, प्रशासन भी अलर्ट हैं
हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, बाजार गुलजार, बस व रेलवे स्टेशन पर है भारी भीड़

रक्षाबंधन: स्वाति सिंह ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया पर्व

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कैंट छावनी स्थित यूपी बीएन बटालियन एनसीसी के साथ भोर फाउंडेशन ने सैनिकों के...
रक्षाबंधन: स्वाति सिंह ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया पर्व

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी