रक्षाबंधन पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भावनाओं का संगम, 322 बंदियों से मिले 428 परिजन

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भाई-बहन के अटूट स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की भावनाएं देखने को मिलीं। मा० मंत्री कारागार विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार कारागार प्रशासन ने बंदियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कारागार के मुख्य द्वार पर अपराध निरोधक समिति, प्रतापगढ़ द्वारा टेंट लगाकर मुलाकाती परिजनों के बैठने, पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की गई। समिति के जिला सचिव  सुजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे समय परिजनों का स्वागत, मार्गदर्शन एवं सहयोग किया।
कारागार परिसर के भीतर भी मुलाकात स्थल पर बहनों, माताओं एवं अन्य परिजनों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। रक्षाबंधन की परंपरा के अनुरूप पूजा की थाली, रोली, अक्षत, रक्षा सूत्र एवं मिष्ठान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। बहनों ने अपने निरुद्ध भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई भावुक और मार्मिक दृश्य भी देखने को मिले, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
दोपहर 2 बजे तक कुल पांच पालियों में 203 पुरुष एवं 5 महिला बंदियों से मुलाकात कराने की व्यवस्था की गई। इस दौरान 317 महिलाएं, 2 पुरुष तथा 109 बच्चे अपने परिजनों से मिलने कारागार पहुंचे। मुलाकात के दौरान जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी एवं जेलर  वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने महिलाओं के साथ आए बच्चों को टॉफी एवं चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजेलर श्रीमती शारदा देवी, कमलेश कुमार,  सुमैया परवीन सहित कारागार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता से रक्षाबंधन का पर्व जिला कारागार में सौहार्द, अनुशासन और पारिवारिक भावनाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

सांसद रवि किशन ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में बंधवाई राखी

आध्यात्मिक वातावरण में राजयोग मेडिटेशन के साथ कमजोरी छोड़ने की ली प्रतिज्ञा
सांसद रवि किशन ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में बंधवाई राखी

सांसद रवि किशन ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर मानबेला में भावुक हुआ माहौल, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का लिया संकल्प
सांसद रवि किशन ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भावनाओं का संगम, 322 बंदियों से मिले 428 परिजन

प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भाई-बहन के अटूट स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की भावनाएं देखने...
रक्षाबंधन पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भावनाओं का संगम, 322 बंदियों से मिले 428 परिजन

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, बाजार गुलजार, बस व रेलवे स्टेशन पर है भारी भीड़

मिठाई व राखी की जमकर जारी है खरीददारी, प्रशासन भी अलर्ट हैं
हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, बाजार गुलजार, बस व रेलवे स्टेशन पर है भारी भीड़

रक्षाबंधन: स्वाति सिंह ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया पर्व

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कैंट छावनी स्थित यूपी बीएन बटालियन एनसीसी के साथ भोर फाउंडेशन ने सैनिकों के...
रक्षाबंधन: स्वाति सिंह ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया पर्व

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी