महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी को करारा जवाब

कहा- 2029 में लागू करने के लिए जल्द परिसीमन जरूरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान संविधान के 106वें संशोधन अधिनियम-2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) में किया जा चुका है, लेकिन इसके लागू होने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया आवश्यक है।

रिजिजू ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि महिला आरक्षण संबंधी संवैधानिक प्रावधान जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने के बाद किए जाने वाले परिसीमन के आधार पर प्रभावी होगा। वर्ष 2023 के बाद प्रकाशित होने वाली जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन किया जाना है और मौजूदा जनगणना प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना के कारण वर्ष 2026 के बाद प्रकाशित होने वाली जनगणना के आंकड़ों को अंतिम रूप देने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में महिला आरक्षण के लागू होने में काफी देरी हो सकती है और यह 2034 के आम चुनाव से पहले लागू नहीं हो पाएगा।

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब ये खबर भी पढ़े : महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यदि महिला आरक्षण को 2029 के अगले आम चुनाव में लागू करना है तो उपलब्ध नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करनी होगी।

रिजिजू ने कहा कि इसके लिए कार्यान्वयन की पद्धति परिसीमन विधेयक-2026 में प्रस्तावित की गई थी, जिसे संविधान में संशोधन से संबंधित विधेयक के साथ लोकसभा में पेश किया गया था। हालांकि, इस उद्देश्य से पेश किया गया संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 सदन में पारित नहीं हो सका।

इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर रिजिजू को संबोधित करते हुए कहा था कि संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते वह अच्छी तरह जानते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूर्ण समर्थन किया था। उन्होंने सवाल किया कि तीन साल बाद भी इसे लागू क्यों नहीं किया गया और अब इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। राहुल ने कहा कि 2023 के कानून को बिना किसी शर्त के लागू किया जाना चाहिए।

इससे पहले रिजिजू ने कांग्रेस के एक्स हैंडल पर साझा राहुल गांधी के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह कांग्रेस की ओर से एक सकारात्मक संदेश प्रतीत होता है और राहुल के महिलाओं के संबंध में रुख में बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी।

रिजिजू की यह प्रतिक्रिया राहुल के उस वीडियो पर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की महिलाओं की ऊर्जा को दबाकर रखा गया है और उन्हें अपनी ऊर्जा व्यक्त करने तथा कल्पना करने की पूरी स्वतंत्रता नहीं दी जा रही है। कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसकी महिलाएं अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे नहीं बढ़तीं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बालोद / रायपुर। बालोद जिले के दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच आज मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट...
छत्तीसगढ़ 
बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

नई दिल्ली। संसद में जब केंद्र सरकार ने बताया कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के तहत देश के 773...
राष्ट्रीय 
ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान उन...
राष्ट्रीय 
सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

छात्र आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने बुलाया राज्यव्यापी बंद, पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
 झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान