करवा चौथ 2025: सुहागिनों ने रखा अटल प्रेम का व्रत, चांद का किया बेसब्री से इंतज़ार
, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह व महापौर अर्चना वर्मा ने पति के लिए लंबी आयु की कमान की
शाहजहांपुर। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिनों ने शुक्रवार, दस अक्टूबर को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ करवा चौथ का पावन व्रत रखा। सुबह सूरज की पहली किरण के साथ व्रत की शुरुआत हुई और रात को चांद के दीदार के बाद अर्घ्य देकर व्रत का समापन हुआ। महापौर अर्चना वर्मा ने पति के लिए लंबी आयु की कमान की । सजी-धजी महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पारंपरिक परिधान, हाथों में मेंहदी, झिलमिलाते गहनों और थालियों में सजावट का दृश्य किसी उत्सव से कम नहीं था।इस बार करवा चौथ पर विशेष संयोग बना, जब चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में उदित हुआ। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह योग व्रत को और अधिक फलदायक बनाता है। शहर के विभिन्न मंदिरों और सामूहिक आयोजनों में करवा चौथ की पूजा विधिवत की गई। महिलाओं ने करवों की अदला-बदली कर 'सास सुहागन, बहू सौभाग्यवती' जैसे पारंपरिक गीतों का गायन भी किया। चांद निकलते ही छतों पर चहल-पहल देखने लायक थी। छलनी से चांद और पति का मुंह देखने के बाद व्रतधारी महिलाओं ने जल ग्रहण कर व्रत खोला। कई परिवारों ने इस अवसर पर विशेष भोजनों और पारंपरिक पकवानों का आयोजन भी किया। करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, प्रेम, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। यह वह दिन है जब न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष भी अपने जीवनसाथी के लिए विशेष महसूस करते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
