ईरान ने अगर सीजफायर तोड़ा तो बहुत सारे बम फूटने शुरू हो जाएंगे:डोनाल्ड ट्रंप

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वाशिंगटन  :ईरान और अमेरिका के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। कथित युद्धविराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट से स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। वहीं ईरान का कहना है कि अमेरिकी उनका आत्मसमर्पण चाहते हैं, लेकिन वह बल के आगे नहीं झुकते हैं। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने युद्धविराम को तोड़ता तो बहुत सारे बम फूटने शुरू हो जाएंगे।

ईरान के पास नहीं होने चाहिए परमाणु हथियार
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथसोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "इजराइल ने मुझसे कभी भी ईरान के साथ युद्ध में बात नहीं की, 7 अक्टूबर के नतीजों ने मेरी आजीवन राय को और मजबूत कर दिया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैं पूरी तरह से अविश्वास के साथ फर्जी समाचारों और उनके सर्वेक्षणों को देखता और पढ़ता हूं। वे जो भी कहते हैं उसका 90% झूठ और मनगढ़ंत कहानियां हैं। चुनावों में धांधली हुई है, ठीक उसी तरह जैसे कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई थी। वेनेज़ुएला के नतीजों की तरह, जिसके बारे में मीडिया बात करना पसंद नहीं करता, ईरान में नतीजे आश्चर्यजनक होंगे और अगर ईरान के नए नेता (शासन परिवर्तन!) स्मार्ट हैं, तो ईरान का भविष्य एक महान और समृद्ध हो सकता है!"

आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

तो बहुत सारे बम फूटेंगे
वहीं एक अन्य जगह इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान युद्धविराम को तोड़ता है तो बहुत सारे बम फूटने शुरू हो जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि इसकी "अत्यधिक संभावना नहीं" है कि वह बिना किसी समझौते के ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को और अधिक आगे तक बढ़ाएंगे। जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता तब तक होर्मुज स्ट्रेट अवरुद्ध रहेगा।

पेजेश्कियान ने एक्स पर किया पोस्ट
वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना सार्थक संवाद का आधार है। अमेरिकी सरकार के आचरण के प्रति ईरान में गहरा ऐतिहासिक अविश्वास बना हुआ है, जबकि अमेरिकी अधिकारियों के अरचनात्मक और विरोधाभासी संकेत एक कड़वा संदेश देते हैं; वे ईरान का आत्मसमर्पण चाहते हैं। ईरानी बल के आगे नहीं झुकते।"

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी...
हिमाचल 
वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को विदेशी निवेश सरल बनाने और भारतीय कंपनियों की विदेशी लिस्टिंग...
कारोबार 
आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश