अफगानिस्तान: काबुल में भीषण धमाका, मंत्री समेत कई लोगों की मौत

अफगानिस्तान: काबुल में भीषण धमाका, मंत्री समेत कई लोगों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक आत्मघाती बम धमाके में तालिबान सरकार में शरणार्थी मामलों के मंत्री समेत कई लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मंत्रालय के अंदर हुआ और शरणार्थी मामलों के मंत्री खलील हक्कानी की मौत हो गई। हक्कानी ऐेसे शीर्षस्थ पदाधिकारी थे जिनकी अफगानिस्तान की सत्ता पर तीन साल पहले तालिबान द्वारा कब्जा किये जाने के बाद हुए बम धमाकों में मौत हुई है। धमाके की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 
 
तालिबान के बड़ा झटका
खलील रहमान हक्कानी की मौत तालिबान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हक्कानी इस संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा थे। विस्फोट के बाद मंत्रालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। धमाके की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके में आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
 
तालिबान सरकार ने क्या कहा?
तालिबान सरकार ने इस हमले की निंदा की है और कहा है कि इस हमले का मकसद उनके नेतृत्व को अस्थिर करना था। तालिबान ने इस हमले के पीछे किसी खास समूह या संगठन का नाम नहीं लिया है। इस घटना के बाद तालिबान ने सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे हमलों को रोकने के लिए कई कदम उठाने की बात कही है।
 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान