अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला रोजलिन कार्टर का 96 वर्ष की आयु में निधन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला रोजलिन कार्टर का रविवार को दक्षिणी राज्य जार्जिया में निधन हो गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पत्नी रोजलिन ने 96 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अटलांटा के कार्टर सेंटर ने उनकी मृत्यु की घोषणा की। कार्टर सेंटर ने 30 मई को खुलासा किया था कि रोजलीन कार्टर को मनोभ्रंश की बीमारी है। तब सेंटर ने कहा था कि वह अपने पति के साथ घर पर खुशी से रह रही हैं। मैदानी इलाकों में वसंत का आनंद ले रही हैं और प्रियजनों के साथ घूम रही है।

कार्टर दंपति ने अमेरिकी राजनीति में कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। सबसे लंबे समय तक शादी में रहने वाला राष्ट्रपति जोड़ा और 99 वर्षीय जिमी कार्टर सबसे उम्रदराज जीवित अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। कार्टर सेंटर के अनुसार रोजलीन कार्टर की चार संतान हैं। 2015 में एक पोते को खोने के बाद 11 पोते-पोतियां और 14 पर-पोते हैं। रोजलीन कार्टर को व्हाइट हाउस के बाद उनके काम के लिए सबसे ज्यादा जाना गया है। उन्होंने और उनके पति ने दुनिया भर में मानवाधिकारों, लोकतंत्र और स्वास्थ्य के मुद्दों की वकालत की और साथ ही एक विनम्र सार्वजनिक छवि भी बनाए रखी।

कार्टर सेंटर ने बयान में कहा है कि मानसिक स्वास्थ्य, देखभाल और महिला अधिकारों की एक उत्साही चैंपियन रोजलिन कार्टर का 96 वर्ष की आयु में जॉर्जिया के प्लेन्स स्थित उनके घर पर निधन हो गया। पत्नी की मौत के गम में डूबे जिमी कार्टर ने कहा -'मैंने जो कुछ भी हासिल किया उसमें रोजलिन मेरी बराबर की भागीदार रही। पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति ने कहा कि मैं हमेशा से जानता था कि दुनिया में कोई मुझे प्यार करता है और मेरा समर्थन करता है तो वह रोजलिन ही थीं।'

जिमी कार्टर के लंबे राजनीतिक जीवन में रोजलिन निर्णायक भूमिका में रही हैं। व्हाइट हाउस में (1977 से 1981 तक) रोजलिन कार्टर नीतिगत फैसलों में शामिल रहीं। वो कैबिनेट बैठकों और प्रमुख ब्रीफिंग का हिस्सा बनीं। कई अवसरों पर मुख्य कार्यकारी का प्रतिनिधित्व किया। व्हाइट हाउस की वेबसाइट के अनुसार, 13 साल की उम्र में रोजलिन कार्टर के पिता की मृत्यु हो गई थी और उन्होंने अपनी मां के साथ काम किया। 1945 में जब वह कॉलेज में थीं, तब उनकी मुलाकात जिमी कार्टर से हुई। दोनों ने 1946 में शादी कर ली।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी