Canada Plane Crash: कनाडा में ट्रेनिंग के दौरान बड़ा विमान हादसा, 2 भारतीय छात्रों की मौत

तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले थे दोनों मृतक छात्र

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भारतीय दूतावास ने जताया दुख, पार्थिव शरीर भारत लाने में जुटा

नई द‍िल्‍ली। कनाडा में एक व‍िमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्रों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन थिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है।  

वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्‍ट पर घटना की जानकारी साझा करते हुए दोनों छात्रों मनोज शिवकुमार और श्रीसरन थिरुग्नानसंबंथम के न‍िधन पर दुख जताया।

भारत की मेहमाननवाजी खुश हुई मत्सेत्फवा, सम्मेलन को बताया खास ये खबर भी पढ़े : भारत की मेहमाननवाजी खुश हुई मत्सेत्फवा, सम्मेलन को बताया खास

दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले ये दोनों भारतीय छात्र कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। इस मुश्किल समय में हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारों और करीबियों के साथ हैं। दोनों के पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए दूतावास उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।”

दुर्घटनाग्रस्त व‍िमान मैनिटोबा के फ्लाइट स्कूल 'हार्व्स एयर' का एक सेसना 172 विमान था। यह हादसा फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ। यह विमान रेजिना से स्टीनबैक (मैनिटोबा) के लिए रात में क्रॉस-कंट्री फ्लाइट पर था और रास्ते में कार्लाइल (सस्केचेवान) से होकर गुजर रहा था, तभी सस्केचेवान के किसबे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के तय समय पर न पहुंचने की सूचना मिली थी और उसी शाम सर्च-एंड-रेस्क्यू टीम ने उसे ढूंढ निकाला। घटनास्थल पर विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

एविएशन टुडे की र‍िपोर्ट में बताया गया क‍ि हरक्यूलिस खोज विमान को उसका पता लगाने के लिए भेजा गया। खोज तकनीशियन अंधेरे में पैराशूट से दुर्घटनास्थल पर उतरे लेकिन दुख की बात है कि उन्होंने पुष्टि की कि दोनों लाइसेंस प्राप्त पायलटों की मृत्यु हो चुकी थी।

दूतावास ने बताया क‍ि कनाडा के अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड (टीएसबी) ने यह पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा है कि आखिर क्या गड़बड़ हुई। वाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के संबंध में परिवारों को हरसंभव काउंसलर सहायता प्रदान करने की बात कही है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान