हिंदू जागरण मंच ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन
अलीगढ़। शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर सारसौल में हिन्दू जागरण मंच ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दयाल शर्मा (प्रान्तीय ग्राम विकास सह संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं कार्याे पर प्रकाश डाला एवं युवाओं का देश कार्य के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच हरिदास नगर संयोजक उदयवीर सिंह ने मुख्य शिक्षक की भूमिका निभाई,गीत जिग्नेश राजपूत ने कराया। संचालन महानगर कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश वर्मा समाज सेवी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ.पीयूष महेश्वरी,महानगर कार्यकारिणी सदस्य वीरू भदौरिया,ललित शर्मा,सत्यपाल सिंह, अशोक सिंह, नगर सह संघ चालक निहाल बंसल, देवेश राजपूत, शिवा राजपूत, गिरीश बघेल एवं युवा वर्ग,मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
अंत मे महानगर सह संयोजक अरुण अग्रवाल ने सभी युवा बर्ग को स्वामी विवेकानंद जी के बारे में पड़ने एवं उनके जीवन से शिक्षा लेने को कहा, कार्यक्रम में 35 संख्या रही, कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
टिप्पणियां