मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत और 37 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उमरिया/भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं की भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण परिवार सहित तिवनी जंगल में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर के पास तिवनी गांव की पुलिया पर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही उमरिया जिले के पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान ये खबर भी पढ़े : मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान

इसके बाद सभी को 108 एम्बुलेंस की मदद से पाली अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। शाम को लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 41 लोग सवार थे। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें दो ग्रामीणों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

मृतकों की पहचान पड़मनिया निवासी घनश्याम गोड़ (45), सहबल बैगा (55) पुत्र गल्ली राम, निवासी गिजरी, अनूपपुर, भूपत सिंह (50) निवासी पड़मनिया एवं बीर सिंह (60) निवासी गिजरी) के रूप में हुई है।

हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे बताए गए हैं। कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर रात तक भीड़ लगी रही।

पाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा लोग तो सवार नहीं थे। अधिकारियों ने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ड्यूल सिम स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल दिला सकता है कई फायदे, जानिए कैसे

स्पैम कॉल और मैसेज से मिलेगी राहत आज के समय में अधिकांश स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं,...
टेक-मित्र 
ड्यूल सिम स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल दिला सकता है कई फायदे, जानिए कैसे

बिजनौर को मिली 10 अरब के विकास परियोजनाओं की सौगात

बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 अरब रुपये से अधिक की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बिजनौर को मिली 10 अरब के विकास परियोजनाओं की सौगात

कानपुर में फर्जी दस्तावेज़ फैक्ट्री का भंडाफोड़, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और आधार बनाने वाले तीन गिरफ्तार

कानपुर। जिले की कल्याणपुर थाना पुलिस, साइबर हेल्प डेस्क और साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में फर्जी दस्तावेज़ फैक्ट्री का भंडाफोड़, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और आधार बनाने वाले तीन गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी SIT

अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए SIT ने मांगा समय  अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी SIT

देश में लाेगाें काे अपने- अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है -मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस्लामी विद्वान मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद रिजवी ने कहा कि सभी धर्म मानवता और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 देश में लाेगाें काे अपने- अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है -मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद

उत्तर प्रदेश