11 साल से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गुरुग्राम से गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। चकेरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अपनी पहचान बदलकर वहां रह रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस उसे ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद कानपुर लेकर आई है।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार शातिर अवदेश सिंह न्यू आजाद नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साल 2015 में चकेरी थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद वह फरार हो गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

नवपदोन्नत आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट ये खबर भी पढ़े : नवपदोन्नत आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

पुलिस की सर्विलांस टीम और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपित की लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली। इसके बाद चकेरी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर सेक्टर-74 स्थित एक अपार्टमेंट में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि अवदेश सिंह अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर गुरुग्राम में रहकर रियल स्टेट का बिजनेस कर रहा था। इसके अलावा लगातार वह अपनी लोकेशन भी बदल रहा था ताकि पुलिस उसकी तलाश तक न पहुंच सके। लंबे समय से फरार रहने के बावजूद वह पुलिस की निगरानी में था और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

पुलिस ने आरोपित को कानपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

स्टेशनों पर जलभराव रोकने के DRM ने दिए निर्देश लखनऊ। 16 जुलाई, 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

   बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

   बदायूं। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर भरण पोषण को लेकर प्रशासन की ओर से संचालित योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से जनपद में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल...