अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास मारपीट और बवाल से लगा जाम, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लीट भी फंसी

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

लखनऊ। क्षेत्र में मंगलवार शाम अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। इस कारण लंबा जाम लगने से वहां से गुजर रही पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लीट में कुछ देर के लिए बाधा आ गई।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सीतापुर के महमूदाबाद निवासी बबलू प्रजापति मंगलवार शाम साथी सुशील के साथ ब्रेड की सप्लाई करके लौट रहे थे। मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनका पिकअप डाला रोक लिया। फिर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए दोनों को पीटना शुरू कर दिया। ब्लेड से भी हमला किया।

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान ये खबर भी पढ़े : गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बबलू का आरोप कि बाइक सवारों ने डाले की चाबी निकाल ली और मोबाइल, 30 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। उधर, पिकअप डाले का स्टीयरिंग लॉक होने से सड़क पर जाम लग गया। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लीट में कुछ देर के लिए बाधा आ गई।

पुलिस ने डाला सड़क किनारे करवाया, फिर यातायात सामान्य हो सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद से लगे जाम के कारण पूर्व राष्ट्रपति की फ्लीट में कुछ देर के लिए बाधा आई थी। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल जाम खुलवाकर फ्लीट का रास्ता साफ करवाया।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल