50 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म 'राजा शिवाजी', वीकडेज में भी जारी शानदार कमाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हिंदी और मराठी में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को भव्य अंदाज में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

कारोबारी दिनों में भी 'राजा शिवाजी' ने स्थिर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने सोमवार को 5.60 करोड़, पांचवें दिन 4.90 करोड़ और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिलेगा और यह रितेश देशमुख की पिछली सुपरहिट फिल्म 'वेद' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। फिल्म की भव्यता, दमदार संवाद और भावनात्मक कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

वहीं, 'राजा शिवाजी' के साथ रिलीज हुई साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने सातवें दिन केवल 19 लाख रुपये कमाए और इसका कुल कारोबार अब तक करीब 4 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947' की पहली झलक का टीजर रिलीज ये खबर भी पढ़े : आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947' की पहली झलक का टीजर रिलीज

दूसरी तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने अपनी मजबूत पकड़ कायम रखते हुए 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म ये खबर भी पढ़े : पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म

 

अनिरुद्ध और काव्या की शादी को लेकर वाई जी महेंद्रन ने क्या कहा? ये खबर भी पढ़े : अनिरुद्ध और काव्या की शादी को लेकर वाई जी महेंद्रन ने क्या कहा?

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे...
राष्ट्रीय  राज्य 
अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम