आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947' की पहली झलक का टीजर रिलीज

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर जारी कर दिया गया है। मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के बाद अब फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। टीजर भारत की आजादी और विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि में एक ऐसी कहानी का संकेत देती है, जो साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे को केंद्र में रखती है। भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों से सजा यह टीजर इतिहास के सबसे कठिन दौर में उम्मीद की किरण तलाशने की कोशिश करता नजर आता है।

टीजर में विभाजन की त्रासदी के बीच एक ऐसे नायक की कहानी दिखाई गई है, जो नफरत और डर के माहौल में मानवता और हिम्मत की मिसाल बनकर उभरता है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

20 जून से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब में शुरू करेंगे चुनाव अभियान

चंडीगढ़, । भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जून से पंजाब के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर...
पंजाब 
20 जून से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब में शुरू करेंगे चुनाव अभियान

देशभर में होने वाली नीट परीक्षा पर दिल्ली सरकार  97 केंद्रों के बाहर बनाएंगी कूलिंग जोन

नई दिल्ली । देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की पुनर्परीक्षा के...
दिल्ली 
  देशभर में होने वाली नीट परीक्षा पर दिल्ली सरकार  97 केंद्रों के बाहर बनाएंगी कूलिंग जोन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्त

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में अपनी स्थिति पहले से और बेहतर की...
राज्य  दिल्ली 
दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्त

आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार
आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, नौचंडी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में गुरुवार को रेलवे लाइन पर एक ट्रैक्टर फंस गया। हालांकि रेलवे कर्मियों...
उत्तर प्रदेश 

निर्माण मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान, प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य 

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में गुरुवार को चकमार्ग निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान, प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

वाराणसी । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में...
उत्तर प्रदेश 
 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने वाली अमर...
उत्तर प्रदेश 
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि