यश राज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित धमाकेदार एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई। यश राज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है। आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत यह फिल्म दो साहसी महिलाओं की रोमांचक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रही है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्टाइलिश विजुअल्स और रहस्य से भरपूर कहानी की झलक देखने को मिली है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म मानी जा रही है।

ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार को भी प्रमुखता से दिखाया गया है, जो आलिया के किरदार के मेंटर की भूमिका में नजर आते हैं। कहानी के अनुसार आलिया एक ऐसी असैसिन बनी हैं, जिसे बचपन से ही खतरनाक मिशनों के लिए तैयार किया गया है। आगे चलकर उसे अपने ही मेंटर के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ता है। वहीं शर्वरी का किरदार अभी भी रहस्य में रखा गया है, लेकिन ट्रेलर संकेत देता है कि वह बॉबी देओल को रोकने के मिशन में आलिया की सहयोगी बनेंगी। फिल्म में अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'अल्फा प्रोग्राम' से जुड़ा बताया गया है।

ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर भी खास चर्चा में है। इसमें अंतरराष्ट्रीय डीजे ह्यूगल के लोकप्रिय ट्रैक 'जमैकन बाम बाम' का इस्तेमाल किया गया है, जो एक्शन दृश्यों को और प्रभावशाली बनाता है। दमदार एक्शन, रोमांच और महिला शक्ति के अनोखे मिश्रण के साथ 'अल्फा' 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 77 हजार के पार

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट का रुख बनने की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज...
कारोबार 
कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 77 हजार के पार

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर लगे एक लाख रुपये हर्जाने पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने एकलपीठ द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर एक लाख रुपये हर्जाना लगाते हुए याचिका खारिज...
राष्ट्रीय  राज्य 
आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर लगे एक लाख रुपये हर्जाने पर रोक

मकोका मामले में लीना पॉल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200...
राष्ट्रीय  राज्य 
 मकोका मामले में लीना पॉल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

लाल किला विस्फोट मामले में जावेद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से स्टेटस रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने लाल किला विस्फोट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद...
राष्ट्रीय  राज्य 
लाल किला विस्फोट मामले में जावेद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से स्टेटस रिपोर्ट तलब

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

बलिया। आजमगढ़ की एन्टी करप्शन टीम ने बलिया तहसील के राजस्व निरीक्षक को एक किसान से पांच हजार रुपये की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक श्रमिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण : आर. के. पटेल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को केन्द्र की मोदी सरकार के 12 साल विश्वास व विकास के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण : आर. के. पटेल