मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा
वाराणसी । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में शोक सभा हुई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उत्तर प्रदेश में सह संयोजक मो. अजहरुद्दीन ने कहा कि विराग पचपोर एक निडर और मजबूत हौसले वाले इंसान थे। आज वह हमारे बीच नही है तो भी उनके विचार हमारे बीच रहेंगे। उनके प्रति मेरी शोक संवेदना है।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जहीरूद्दीन शेख ने कहा कि वाराणसी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की नींव रखकर उसे खड़ा करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाला वह शख्स आज हमारे बीच नहीं है। उनके विचार की दौलत हमारे बीच रहेगी और संगठन को हम ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। एक महान शख्सियत के लिए हम अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
