भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रॉटरडैम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के रॉटरडैम चरण के अपने दूसरे मैच में मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मुकाबले में भारतीय टीम के लिए मनदीप सिंह (7वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (13वें मिनट) और नीलाकांत शर्मा (35वें मिनट) ने गोल किए, जबकि जर्मनी की ओर से एकमात्र गोल राफेल हार्टकोफ (45वें मिनट) ने किया।

यह मैच अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह के लिए एक यादगार रहा। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी बने और उन्होंने पूर्व दिग्गज दिलीप टिर्की का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मनप्रीत ने यह अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जबकि टिर्की ने 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

भारत ने मैच की शुरुआत अच्छी की और बॉल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, जिससे शुरुआत में ही दबाव बना। इसका फायदा 7वें मिनट में मिला, जब मनदीप ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले 13वें मिनट में लाकड़ा ने शानदार शॉट लगाकर जर्मन गोलकीपर अलेक्जेंडर स्टैडलर को छकाया और स्कोर 2-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने वापसी को कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस मजबूत बना रहा। जर्मनी को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 24वें मिनट में मिला, लेकिन अमित रोहिदास ने उसे रोक दिया। लगातार अटैक करने के बाद जर्मनी को 27वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर मोहित ने आसानी से बचाव किया और हॉफटाइम तक भारत की 2-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हॉफ में भी भारतीय टीम गोल करने की कोशिश करती रही। उनकी मेहनत 35वें मिनट में रंग लाई, जब नीलाकांत ने शानदार गोल करके भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए और गोल करने के बराबर मौके बनाए। आखिरकार, तीसरे क्वार्टर के खत्म होने में कुछ सेकेंड बाकी रहते हुए जर्मनी को सफलता मिली, जब राफेल हार्टकोफ ने 45वें मिनट में गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंस मजबूती से डटा रहा और जर्मनी को गोल करने से रोकते हुए 3-1 से शानदार जीत पक्की की।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

उत्तर प्रदेश

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला