अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का नया गाना 'सांवंरिया जी...' रिलीज़

अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का नया गाना 'सांवंरिया जी...' रिलीज़

बॉलीबुड। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ऐलान होने से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना 'सांवरिया जी...' जारी कर दिया है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। मस्ती और रोमांस से भरपूर यह गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के नए गाने 'सांवरिया जी ...' को सोहेल सेन और वर्षा सिंह धनोआ ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल खुद मुदस्सर अजीज ने लिखे हैं। फिल्म की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित है और इसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी। इसके अलावा, हर्ष गुजराल इस फिल्म में अर्जुन के दोस्त का किरदार निभाते हुए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस फिल्म को वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और दर्शक इसमें मनोरंजन, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने के लिए उत्साहित हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्रिनिडाड एंड टोबैगो सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ...
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान