जिले में लगे स्मार्ट बिजली मीटरों को उतारे विद्युत विभाग:आकाश

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को भेजा पत्र

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिले में उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे स्मार्ट मीटरों का स्थान अब फिर पुराने मीटर (मैन्युअल) लेंगे।इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है।यह पत्र तब भेजा गया है जब प्रदेश सरकार की ओर से घरों व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाने से रोक लगा दी है।
बिजली विभाग की ओर से प्रदेशभर में उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा था।इसमें तमाम शिकायतें सामने आ रही हैं।कहीं मीटरों में गड़बड़ी,तो कहीं रिचार्ज को लेकर दिक्कतें हो रही हैं।जिस कारण उपभोक्ताओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर अंधेरा पसरा रहता है।जैसे यह मामला तूल पकड़ता देखा तो प्रदेश सरकार की ओर से सभी पुराने मीटरों को बदलने पर रोक लगा दी।साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए।
सिर्फ रामपुर की ही बात की जाए तो करीब तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं।जिसमें से करीब 91 हजार उपभोक्ताओं के मीटर स्मार्ट मीटरों में बदले जा चुके हैं।ऐसे में उपभोक्ताओं के समक्ष आ रही समस्याओं को देखते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा है।उन्होंने कहा है कि अब जब प्रदेश सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है,तो जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं,उनके स्थान पर फिर से पुराने मीटर लगाए जाएं।शहर विधायक ने कहा है कि सरकार जनता के लिए होती है।स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रहीं थीं,जिस कारण उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे थे।अब इस संबंध में बिजली विभाग को पत्र लिखकर समस्या दूर कराने व पुराने मीटर लगाने के लिए कहा गया है।क्योंकि,सरकार ने फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है।
-------------

कहां कितने स्मार्ट मीटर लगे

 पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल ये खबर भी पढ़े :  पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल

-बिलासपुर डिविजन-15841
-मिलक डिविजन-26807
-रामपुर डिविजन-31900
-स्वार डिविजन- 16663
--------------
-बयान-

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

-विधायक आकाश सक्सेना का प्रत्र प्राप्त हुआ है,जिसमें उन्होंने स्मार्ट मीटरों के स्थान पर पुराने मीटर लगाने के लिए कहा है।हमने विधायक का सुझाव उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

-सतेंद्र चौहान,अधीक्षण अभियंता,विद्युत वितरण मंडल,रामपुर।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अहम हुए ब्राह्मण मतदाता, रस्साकसी तेज, सपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

देवरिया में पूर्व सांसद के घर पहुंचे सीएम
उत्तर प्रदेश 
अहम हुए ब्राह्मण मतदाता, रस्साकसी तेज, सपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की हुई शुरुआत

लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की शुरुआत हुई,जब ‘अपनी थाली’ कार्यक्रम के तहत भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की हुई शुरुआत

फोटोग्राफी में बाज जैसी पैनी दृष्टि विकसित करें :डॉ.भूपेश

लखनऊ। परख अकादमी ऑफ फोटोग्राफी की ओर से आयोजित एक विशेष फोटोग्राफी सेमिनार में देश के प्रख्यात फोटोग्राफर,शिक्षाविद् एवं मेंटर...
उत्तर प्रदेश 
फोटोग्राफी में बाज जैसी पैनी दृष्टि विकसित करें :डॉ.भूपेश

जनता को बुलेट,बुल्डोजर व दमन का राज स्वीकार नहीं :डा.गिरीश

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय कैसरबाग में 26,27,28 जून को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तीन दिवसीय बैठक हुई। बैठक...