सीबीएसई  ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की ऑन्सर शीट की स्कैन की तिथि बढ़ा दी 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के मूल्यांकित ऑन्सर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ट की ओर से जारी सुर्कुलर के मुताबिक वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्या को देखते हुए छात्रों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया गया है। 

सीबीएसई ने बताया कि अब छात्र मूल्यांकित ऑन्सर शीट के लिए 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 22 मई 2026 थी। CBSE की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि छात्र इस बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

जुलाई  माह में पकड़े गए 15 वेंडर  ये खबर भी पढ़े : जुलाई  माह में पकड़े गए 15 वेंडर

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से क्या अपील की?
सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से यह अपील की है कि वे इस अतिरिक्त समय का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सीबीएसई ने यह भी क्लियर किया कि स्कैन कॉपी प्राप्त करने से जुड़ी बाकी सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

स्कैन कॉपी के लिए कितनी फीस?
बता दें कि सीबीएसआई हर साल बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने, अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसके जरिए छात्र अपनी कॉपियों की जांच प्रकिया को समझ सकते हैं और अंग किसी तरह की त्रुटि लगती है तो आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि हर साल इस स्कैन कॉपी के लिए छात्रों को 600 से 700 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब शुल्क के तौर पर केवल 100 रुपये लिए जा रहे हैं।

क्यों उठाए जा रहे ये कदम?
वहीं शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि समय-सीमा बढ़ाने का यह फैसला छात्रों के हित में है। इसके पीछे यह वजह बताई जा रही है कि तकनीकी कारणों से कई स्टूडेंट्स निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में अतिरिक्त समय मिलने से छात्रों को राहत मिलेगी। सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, साथ ही आवेदन प्रक्रिया के दौरान सही जानकारी भरने और निर्धारित शुल्क समय पर जमा करने का भी ध्यान रखें।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ग्राम शूलपुरी में शनिवार को बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी