महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज
फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि गुरुवार की रात्रि को पड़ोसी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और अन्य लोगो के साथ धमकी देता हुआ मौके से भाग गया
थाना उत्तर क्षेत्र के कुशवाह नगर निवासी डॉ राधेश्याम कुशवाह जो महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक व समाज सेवी है। उन्होंने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है। कि उनके पड़ोस में रहने वाले संजय पुत्र महेन्द्र सिंह, विक्रान्त पुत्र योगेन्द्र एवं उसका भाई विकास और उसकी माँ की सह पर अन्य लोगो को बुलाकर आये दिन गली के बाहर शराब पीते है, व जुआ खेलते है। और मना करने पर वह लोग पूरे मोहल्ले के निवासियों को भद्दी-भद्दी गालियां देते है। और तमंचा व चाकू निकाल लेते है। और कहते है, कि मोहल्ला खाली कर यहाँ से चले जाओ। जिसकी बजह से एक परिवार अपना मकान बेचकर चला भी गया है।
राधेश्याम कुशवाह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है, कि गुरुवार दिनाँक 04 मई की सुबह इन्ही लोगो ने मुझे व मेरी पत्नी को शराब के नशे में भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया।
इतना ही नही जब गुरुवर रात्रि 09 बजे अपने घर जा रहा था। तो उन लोगो ने मुझे रास्ते मे पकड़ लिया, और जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मै किसी तरह जान बचाकर वहां से घर की तरफ भाग निकला, शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये। उसी दौरान संजय ने तमंचा निकाल लिया, जिसकी सूचना मैने डायल 112 पर कर दी।पुलिस के आने से पूर्व वह
और अन्य लोगो के साथ तमंचा लहराकर सुबह तक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।
उन्होंने पुलिस से की गयी शिकायत में कहा है। कि मेरे व मैरे परिवार के खिलाफ कोई अनहोनी की घटना न हो अतः आप इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की कृपा करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
