ब्रोकोली का पास्ता शाम के नाश्ते के लिए है एकदम परफेक्ट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ब्रोकली क्रीमी पास्ता:अगर आपको शाम के समय पास्ता खाने का मन कर रहा है तो आप ब्रोकली से बना क्रीमी पास्ता रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ख़ास बात यह है कि इसे बनाना भी काफी आसान है और कम समय में तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं घर पर टेस्टी क्रीमी ब्रोकली पास्ता बनाने की रेसिपी।

ब्रोकली क्रीमी पास्ता बनाने के लिए सामग्री
ब्रोकली प्यूरी के लिए सामग्री: पानी ज़रूरत के अनुसार, नमक एक चुटकी, ब्रोकली 200 ग्राम, बादाम 15, लहसुन 2-3 कलियां

चटपटा खाना है तो बनाएं चना दाल की नमकीन ये खबर भी पढ़े : चटपटा खाना है तो बनाएं चना दाल की नमकीन

पास्ता के लिए सामग्री , पास्ता 200 ग्राम, स्वीट कॉर्न आधा कप, तेल 1 छोटा चम्मच, नमक एक चुटकी, तेल 1 छोटा चम्मच

तड़का के लिए सामग्री: ऑलिव ऑयल 1 छोटा चम्मच, मशरूम 1/3 कप, लाल शिमला मिर्च 1, ऑलिव ऑयल 1 छोटा चम्मच, लहसुन 1 बड़ा चम्मच, रेड चिली फ्लेक्स 1 ​​छोटा चम्मच, ऑरेगेनो 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर एक चुटकी

ब्रोकली क्रीमी पास्ता बनाने का तरीका
पहला स्टेप: एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें एक चुटकी नमक डालें। उसके बाद उसमें ब्रोकली, बादाम और लहसुन डालें। ब्रोकली के नरम होने तक उबालें, फिर इसे मिक्सर ग्राइंडर जार में डालें और बारीक प्यूरी बनने तक पीस लें। आपकी ब्रोकली प्यूरी तैयार है। जिस पानी में ब्रोकली उबाला था, उसी पानी में पास्ता, स्वीट कॉर्न, तेल और थोड़ा और नमक डालें और जब पास्ता उबल जाए तब गैस बंद कर दें। ऊपर से थोड़ा तेल डालकर मिलाएं ताकि पास्ता आपस में चिपके नहीं।

दूसरा स्टेप:  सॉस बनाने के लिए, एक गर्म पैन में ऑयल डालें और इसके बाद मशरूम और शिमला मिर्च डालें, तेज़ आंच पर एक मिनट तक टॉस करें और एक बाउल में निकाल लें। उसी पैन में थोड़ा और तेल, लहसुन, ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालें, अच्छी तरह मिलाएं और लहसुन को 30 सेकंड तक पकाएं।

तीसरा स्टेप : उसके बाद, बनाकर रखा हुआ ब्रोकली प्यूरी छानकर अब इसी पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं। उसके बाद उबला हुआ पास्ता और कॉर्न डालें, अच्छी तरह मिलाएं। कंसिस्टेंसी ठीक करने के लिए पास्ता वाला पानी डालें और 1-2 मिनट और पकाएं। आपका स्वादिष्ट और ब्रोकली पास्ता तैयार है। इसके अलावा आप शाम के नाश्ते के लिए घर पर ही रेड सॉस पास्ता भी बना सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस