दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

-सीएम ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। बता दें कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री ने तीसरी बार रामलला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। पुनः मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके अगले दिन उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किये थे।
Tags: Ayodhya

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मैं अपने मित्र ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक हूं, बोले पीएम मोदी मैं अपने मित्र ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक हूं, बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की उनकी यात्रा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल...
फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जनगणना में देरी आजाद भारत के इतिहास में पहली बार: सोनिया गांधी
महाकुम्भ में फैसला: राहुल गांधी हिन्दू धर्म से बहिष्कृत
पहले धर्म बाद में शिक्षा: 14 फरवरी तक अयोध्या धाम के सभी बोर्ड के स्कूल बंद
राशिफल : 11 फरवरी 2025, आज मित्रों की उपेक्षा होगी घातक
गांजा तस्करी में फरार एनडीपीएस एक्ट मामले के आरोपित दीपेन पासवान गिरफ्तार