टाटा स्टारबक्स ने ऐतिहासिक हैमिल्टन हाउस में नया रिजर्व स्टोर किया लॉन्च

 भारत में ब्रांड का तीसरा स्टारबक्स रिजर्व स्टोर लॉन्च

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। टाटा स्टारबक्स ने मंगलवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रतिष्ठित हैमिल्टन हाउस में एक नया 'रिजर्व स्टोर' लॉन्च किया। ये भारत में ब्रांड के तीसरे स्टारबक्स रिजर्व स्टोर है।

कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्टोर को पुनः डिजाइन किया है। इसे स्टारबक्स रिजर्व स्टोर के रूप में विकसित किया है। ये अब शहर के लोगों के लिए एक नया प्रीमियम कॉफी डेस्टिनेशन है।

कंपनी ने जारी एक बयान में कहा कि देश की राजधानी के सबसे ऐतिहासिक इलाकों में से एक कनॉट प्लेस में स्थित और शहर के पहले स्टारबक्स स्टोर का घर रहा ये स्थान अब एक नए रूप में सामने आया है।

 एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी ये खबर भी पढ़े :  एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

यह परिवर्तन भारत में ब्रांड के लिए महत्वपूर्ण है, जहां विरासत वास्तुकला को इमर्सिव डिज़ाइन और कॉफी शिल्प कौशल के साथ जोड़ा गया है, ताकि राजधानी को स्टारबक्स रिजर्व अनुभव से परिचित कराया जा सके। हैमिल्टन हाउस स्थित स्टारबक्स रिजर्व स्टोर 29 अप्रैल से ग्राहकों के लिए सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा।

हैमिल्टन हाउस स्थित स्टारबक्स रिजर्व स्टोर इमारत की वास्तुकला विरासत को संरक्षित रखते हुए एक आधुनिक अनुभव प्रस्तुत करता है। इसका डिजाइन ‘संगम’ की अवधारणा से प्रेरित है, जहां विभिन्न संस्कृतियों और विचारों का मेल देखने को मिलता है।

दरअसल में इसमें भारतीय सामग्री, शिल्पकला और कला को स्टारबक्स के वैश्विक रिजर्व एस्थेटिक के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। लेयर्ड टेक्सचर, बारीक फिनिश और राजधानी नई दिल्ली की सांस्कृतिक झलक से प्रेरित आर्टवर्क के साथ यह स्टोर ग्राहकों को एक प्रीमियम और इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है।

कंपनी के मुताबिक स्टारबक्स रिजर्व ग्राहकों को कॉफी और उसके शिल्प से गहराई से जोड़ता है। रिजर्व बार पर ग्राहक दुर्लभ कॉफी वैरायटीज़ को खोज सकते हैं, विभिन्न ब्रूइंग मेथड्स को समझ सकते हैं और हर कप के पीछे की कला का अनुभव कर सकते हैं।

स्टोर में अत्याधुनिक ब्लैक ईगल एस्प्रेसो मशीन भी मौजूद है, जो कॉफी मास्टर्स को ब्रूइंग और एक्सट्रैक्शन पर बेहतर नियंत्रण देती है, जिससे कॉफी का शानदार स्वाद सामने आता है।

ये सभी तत्व मिलकर एक समृद्ध और सूक्ष्म कॉफी अनुभव तैयार करते हैं, जो नए और अनुभवी दोनों तरह के कॉफी प्रेमियों को कॉफी के साथ सीखने, समझने और जुड़ने का अवसर देता है।

'रिजर्व स्टोर' की लॉन्च के मौके पर टाटा स्टारबक्स के सीओओ अद्रित मिश्रा ने बताया, “टाटा स्टारबक्स में हम लगातार अपने स्टोर्स को ग्राहकों के लिए और अधिक जीवंत और प्रासंगिक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

हैमिल्टन हाउस स्थित हमारे फ्लैगशिप स्टोर को स्टारबक्स रिजर्व में बदलना इसी सोच का हिस्सा है, जहां हम अधिक इमर्सिव और सार्थक अनुभव देने पर फोकस कर रहे हैं।

अद्रित मिश्रा ने कहा कि हमारे कॉफी मास्टर्स और एक्सपर्ट पार्टनर्स इस स्टोर के केंद्र में हैं, जिनके माध्यम से हम कॉफी को लेकर गहरी बातचीत को बढ़ावा देना चाहते हैं और ‘थर्ड-प्लेस’ अनुभव को और मजबूत करना चाहते हैं।

यह एक ऐसा स्थान, जहां ग्राहक जुड़ सकें, नए अनुभव खोज सकें और अधिक अर्थपूर्ण तरीके से सहभागिता कर सकें। इमारत की विरासत से प्रेरित और सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन व शिल्पकला के माध्यम से तैयार यह स्टोर, दिल्ली में स्टारबक्स अनुभव की एक विशिष्ट पहचान प्रस्तुत करता है।”

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले में बारिश के बीच रेनकोट पहनकर पहाड़ी रास्ते से स्कूल जाती तीन छोटी बच्चियों का...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास तथा महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नई दिल्ली...
बिहार 
सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के समीप शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का...
बिहार 
सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

उत्तर प्रदेश

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण