आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक सोमवार से, 8 अप्रैल को रेपो रेट की घोषणा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक 6 से 8 अप्रैल तक होगी, जिसमें नीतिगत दर रेपो रेट और महंगाई पर फैसला लिया जाएगा।

आरबीआई की ओर जारी कैलेंडर के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आरबीआई की पहली तीन दिवसीय द्विमासिक एमपीसी समीक्षा बैठक 6 से आठ अप्रैल तक चलेगी।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली यह तीन दिवसीय बैठक सोमवार, 6 अप्रैल से शुरू होकर बुधवार, 8 अप्रैल तक चलेगी। आरबीआई के गवर्नर बैठक में लिए गए निर्णयों की घोषणा करेंगे।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति इस समीक्षा बैठक में देश की आर्थिक स्थिति, महंगाई दर जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी।

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले ये खबर भी पढ़े : घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

ऐसे में बाजार के जानकारों और अर्थशास्त्रियों की नजरें 8 अप्रैल को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, क्या लोगों की ईएमआई कम होगी या वैसी ही बनी रहेगी।

आर्थिक मामलों के अधिकांश जानकारों का मानना है कि इस बार भी आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों रेपो रेट में बदलाव नहीं करेगा। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष में फरवरी 2026 में हुई एमपीसी बैठक में भी रेपो रेट 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा गया था।

हालांकि, रिजर्व बैंक फरवरी, 2025 से अब तक रेपो रेट में कुल 125 फीसदी की कटौती कर चुका है। आखिरी कटौती दिसंबर 2025 में हुई थी, जब रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर 5.25 फीसदी किया गया था।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति में कुल छह सदस्य होते हैं। एमपीसी आमतौर पर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट तय करने का काम करती है।

इसके सदस्यों में तीन आरबीआई अधिकारी (गवर्नर सहित) और 3 बाहरी सदस्य शामिल होते हैं, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करती है। उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने एमपीसी कैलेंडर जारी कर दिया है।

आरबीआई की पहली तीन दिवसीय एमपीसी समीक्षा बैठक 6 से 8 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरी मौद्रिक समीक्षा बैठक 3 से 5 जून को होगी।

इसके बाद 3, 4 और 5 अगस्त को तीसरी और 5, 6, 7 अक्टूबर को चौथी, 2, 3 और 4 दिसंबर को पांचवीं तथा 3, 4 और 5 फरवरी, 2027 को छठी तीन दिवसीय की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान