उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के ब्रांड एंबेसडर बने आर. माधवन

‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ कैंपेन शुरू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ‘स्मॉल’ (छोटे) शब्द से जुड़ी ग्राहकों की सोच पर आधारित यह अभियान, उज्जीवन की विस्तृत सेवाओं, पहुँच और बड़े पैमाने को दर्शाता है 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (उज्जीवन एसएफबी) ने अपना नया ब्रांड अभियान ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ (हमारे बारे में कुछ भी छोटा नहीं) शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान में मशहूर अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन को बैंक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बैंक 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 800 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है।

यह अभियान ग्राहकों की एक महत्वपूर्ण धारणा पर आधारित है। कई बार ‘स्मॉल’ यानि ‘छोटा’ शब्द से यह धारणा बन सकती है कि बैंक मुख्य रूप से छोटी रकम की वित्तीय जरूरतों को पूरा करता है, उसके बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की संख्या सीमित है या उसका कारोबार छोटे स्तर पर है। ‘हमारे बारे में कुछ भी छोटा नहीं’ अभियान के जरिए बैंक की मौजूदा व्यापक क्षमता और पहुंच को सामने लाने की कोशिश की गई है।

कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव ये खबर भी पढ़े : कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड बचत, जमा (डिपॉजिट), लोन और बिज़नेस बैंकिंग से लेकर फॉरेक्स, एनआरआई सेवाओं के साथ-साथ निवेश और वेल्थ सॉल्यूशंस जैसी संपूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करता है। ग्राहकों की अलग-अलग वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इसके लोन की सीमा 6,000 रुपए से लेकर 250 करोड़ रुपए तक है।

इस कैंपेन पर बात करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ), लक्ष्मण वेलायुथम ने कहा, "दरअसल ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ की सोच ग्राहकों के बीच मिली एक वास्तविक समझ से निकली है। हमने पाया कि नाम में ‘स्मॉल’ होने से कभी-कभी यह धारणा बन जाती है कि हमारे प्रोडक्ट्स, लोन की रकम या हमारा दायरा सीमित हो सकता है।
 
आज का उज्जीवन इस सोच से बिल्कुल अलग है। हमारे पास एक विस्तृत ब्रांच नेटवर्क है और ग्राहकों की विविध ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बैंकिंग व लोन सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला मौजूद है। इस कैंपेन के ज़रिए हम हर किसी को यह दिखाना चाहते हैं कि आज उज्जीवन असल में क्या है, एक ऐसा बैंक, जिसके पास हर तरह की वित्तीय ज़रूरत पूरी करने का दायरा, पहुँच और व्यापक समाधान हैं। 

आर. माधवन की वर्षों से बनी विश्वसनीयता, सादगी और भरोसा, हमारे इस संदेश को लोगों तक पहुँचाने के लिए बिल्कुल सटीक हैं।" उज्जीवन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आर. माधवन को चुने जाने के पीछे उनके व्यक्तित्व और बैंक के मूल्यों के बीच मजबूत समानता भी एक प्रमुख वजह है। आर. माधवन ने वर्षों के दौरान ईमानदारी, विनम्रता, बहुमुखी प्रतिभा और सहजता से जुड़ी अपनी पहचान बनाई है। निरंतरता के साथ उन्होंने लोगों का भरोसा जीता है और अलग-अलग वर्गों तथा भौगोलिक क्षेत्रों के दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव कायम किया है। ये गुण उज्जीवन के मूल्यों और ग्राहकों व हितधारकों के साथ मजबूत संबंध बनाने की बैंक की सोच से काफी मेल खाते हैं।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ अपने जुड़ाव पर बोलते हुए, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन ने कहा, “जब भी मैं किसी ब्रांड से जुड़ता हूँ, तो पहले उसे समझना पसंद करता हूँ। इसलिए उज्जीवन के साथ जुड़ने से पहले मैंने खुद बैंक के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। मैंने बैंक, उसकी यात्रा और वर्षों में उसने जो बनाया है, उसके बारे में पढ़ा। जो कुछ मैंने जाना, उससे मुझे वास्तव में खुशी हुई और उज्जीवन के साथ जुड़ने का विश्वास मिला। और मेरा विश्वास कीजिए, उनके बारे में कुछ भी छोटा नहीं है। मेरा मानना है कि उज्जीवन के बारे में लोगों को अभी बहुत कुछ जानना बाकी है और मुझे इस बैंक के साथ जुड़कर खुशी हो रही है।”
इस एकीकृत अभियान को टेलीविजन, प्रिंट, डिजिटल, ओटीटी/सीटीवी, आउटडोर, सोशल मीडिया और उज्जीवन के शाखा नेटवर्क के जरिए व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्राहकों के साथ संपर्क के विभिन्न माध्यमों पर एक जैसी और मजबूत ब्रांड पहचान कायम करने की कोशिश की जाएगी।

अभियान से जुड़े प्रमुख लोग:
क्लाइंट: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
क्रिएटिव एजेंसी: प्लान बी एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड
प्रोडक्शन एजेंसी: कॉलोनियल फिल्म्स
निर्देशक: राजेश रामास्वामी
विडियो की लिंक: Ujjivan Brand Campaign | Empowering Lives, Building Futures

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान