ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान पॉजिटिव माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए।

भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा ये खबर भी पढ़े : भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

स एंड पी 500 इंडेक्स 0.37 प्रतिशत उछल कर 7,473.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,343.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 324.76 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की छलांग लगा कर 50,904.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,466.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 172.26 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगा कर 8,258.26 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 782.33 अंक यानी 3.08 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 25,389.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, वहीं चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 258.99 अंक यानी 3.30 प्रतिशत उछल कर 8,106.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 147.97 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,754 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,557.99 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 45,654.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 97.50 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,029.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,059.19 अंक के स्तर पर आ गया है।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.11 प्रतिशत फिसल कर 6,137.64 अंक के स्तर तक गिर गया है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत लुढ़क कर 4,117.85 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 118.19 अंक यानी 0.18 प्रतिशत टूट कर 65,040 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

मालाखेड़ा रोड पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर। युवक दिनेश की मौके पर मौत, माता-पिता गंभीर घायल। घायलों का...
राजस्थान 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

उत्तर प्रदेश

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है