ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा।

जबकि एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 62.67 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिर कर 49,168.04 अंक के स्तर पर आ गया।

 दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स ये खबर भी पढ़े :  दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स

दूसरी ओर, एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,173.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,887.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत उछल कर 49,243.41 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही।

एफटीएसई इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,321.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत टूट कर 8,141.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,083.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

एशिया के नौ प्रमुख बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,905.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 145.56 यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,762.19 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.04 प्रतिशत उछल कर 6,684.29 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,481.58 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,010.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.79 प्रतिशत टूट कर 7,050.66 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 473.36 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,064 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 187.65 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 25,738 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत फिसल कर 4,083.47 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय...
राष्ट्रीय 
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

   बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी अधिनियम...
राष्ट्रीय 
गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

राजद का 29वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने सामाजिक न्याय से समझौता न करने का किया ऐलान  

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय की विचारधारा दोहराई
बिहार 
राजद का 29वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने सामाजिक न्याय से समझौता न करने का किया ऐलान  

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने उप वायुसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में शीर्ष स्तर पर बदलाव के तहत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बुधवार को वाइस चीफ...
राष्ट्रीय 
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने उप वायुसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

उत्तर प्रदेश

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

   बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज थाना दुधारा की...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार