टॉप कंपनियों में शामिल सात कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट, रिलायंस सबसे प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल सात कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि तीन कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

इनमें सबसे अधिक नुकसान देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जबकि मार्केट कैप में गिरावट के मामले में दूसरा स्थान टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने हासिल किया।

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची तीन कंपनियों के मार्केट कैप में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। मार्केट कैप में बढ़ोतरी होने के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) सबसे आगे रही, जबकि आईसीआईसीआई बैंक दूसरे स्थान पर रही।

इस सप्ताह के कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 1,25,670.23 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री ये खबर भी पढ़े : अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 21,278.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए चार दिन के कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 39,718 करोड़ रुपये घट कर 17,47,321.40 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया।

इसी तरह टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 20,134.66 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,95,346.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 18,736.04 करोड़ रुपये कम होकर 10,96,150.49 करोड़ रुपये के स्तर पर, लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 16,880.20 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,43,956.44 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 14,610.74 करोड़ रुपये फिसल कर 5,05,873.32 करोड़ रुपये के स्तर पर.

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 9,681.36 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,53,580.97 करोड़ रुपये के स्तर पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,909.23 करोड़ रुपये घट कर 4,98,301.31 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 12,692.09 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 9,02,523.63 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 4,484.86 करोड़ रुपये बढ़ कर 9,05,074.77 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 4,101.47 करोड़ रुपये उछल कर 11,50,743.31 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,47,321.40 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,50,743.31 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,96,150.49 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,05,074.77 करोड़ रुपये).

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,02,523.63 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 7,95,346.09 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,53,580.97 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,43,956.44 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,05,873.32 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 4,98,301.31 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

पटना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
राज्य  बिहार 
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

कोलकाता बंदरगाह पर लहराया 197 फीट ऊंचा तिरंगा

कोलकाता। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट प्राधिकरण ने नेताजी सुभाष डॉक में 60 मीटर ऊंचे...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता बंदरगाह पर लहराया 197 फीट ऊंचा तिरंगा

एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देगी सरकार: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया कि सरकार अगले एक साल...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार  राज्य 
एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देगी सरकार: पीएम मोदी

अन्नदाता की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अन्नदाता हमारे भाग्य विधाता हैं और उनका सुख, सम्मान तथा समृद्धि सरकार...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
अन्नदाता की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विष्णु देव साय

उत्तर प्रदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जन्मजात बधिर बच्चों के इलाज में हरसंभव मदद देंगे: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

शिंदे ने आर्थिक मदद की कमी नहीं आने देने का दिया भरोसा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्मजात बधिर बच्चों के इलाज में हरसंभव मदद देंगे: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

स्वीधनता दिवस समारोह में सीएम योगी का ऐलान, उप्र सरकार जल्द लाएगी युवा नीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन के समक्ष आयोजित भव्य समारोह के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वीधनता दिवस समारोह में सीएम योगी का ऐलान, उप्र सरकार जल्द लाएगी युवा नीति

भारत माता के महान सपूतों के त्याग तपस्या और बलिदान का परिणाम स्वाधीनता : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर स्वतंत्रता दिवस के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत माता के महान सपूतों के त्याग तपस्या और बलिदान का परिणाम स्वाधीनता : योगी