iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के एप्पल स्टोर्स के बाहर शुक्रवार को ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

वहीं, कई लोग अपने पसंदीदा आईफोन मॉडल को सबसे पहले खरीदने के लिए रात से ही लाइन में खड़े नजर आए।

दिल्ली सहित देश के अन्य महानगरों में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स जैसे ही बिक्री के लिए उपलब्ध हुए आज सुबह साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ लग गई।

 सेंट्रल बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें? ये खबर भी पढ़े :  सेंट्रल बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें?

इसी तरह उत्तर प्रदेश के नोएडा के डीएएफ मॉल स्थित एप्पल स्टोर पर नए डिवाइस खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं।

वहीं, मुंबई में जियो वर्ल्ड ड्राइव स्थित स्टोर के बाहर भी भारी भीड़ जमा हुई, जबकि बेंगलुरु में नए लॉन्च हुए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स आईफोन को खरीदने के लिए ग्राहक एप्पल स्टोर के बाहर कतार में खड़े रहे।

मुंबई में एक ग्राहक ने बताया कि वह रात 10 बजे से कतार में हैं और उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। वहीं, बेंगलुरु के एक ग्राहक ने बताया कि आईफोन लॉन्च त्योहार जैसा है।

इसी तरह दिल्ली के एक ग्राहक ने कहा, "मैं 18 प्रो मैक्स 1TB लेने के लिए आया हूं। मैंने इसे प्री-बुक कर लिया है, बस इंतजार कर रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि एप्पल के आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है।

यह पहली बार है कि मेड इन इंडिया नए प्रो मॉडल पहले दिन से भारत के (चेन्नई यूनिट) में तैयार किए गए हैं और यहां से वैश्विक बाजारों में भेजे जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान