सेंट्रल बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सेंट्रल बैंक : देश में कुल 12 सरकारी बैंक नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इन 12 सरकारी बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नाम भी शामिल है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को कई तरह की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ ही कई तरह की बचत योजनाएं भी चलाता है। ये सरकारी बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 8.00 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। यहां हम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 364 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है? इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि इस सरकारी बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर कितना एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है?


Central Bank में 364 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज
सेंट्रल बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। इसके अलावा आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 364 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.00 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। 

डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान ये खबर भी पढ़े : डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

सामान्य नागरिकों को 364 दिन की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 364 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 364 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 364 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 6.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा एक्स्ट्रा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.25 प्रतिशत और सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि सुपर सीनियर सिटीजन्स के मामले में अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी रेट्स
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले ही महीने ब्याज दरों में किया था संशोधन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आखिरी बार 10 अगस्त, 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। सेंट्रल बैंक के अलावा, देश के बाकी बैंकों द्वारा एफडी खातों पर दी जाने वाली ब्याज दरें, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाने वाली रेपो रेट पर निर्भर करती हैं।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान