सर्राफा बाजार में फिसला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी नजर आ रही है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,340 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग ये खबर भी पढ़े : सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग

दूसरी ओर, चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी सोमवार के भाव यानी 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,55,430 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी...
टेक-मित्र 
‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। 27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास में निशानेबाजी के क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ