सोने की कीमत में लगातार 5वें दिन भी गिरावट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोने के दाम : सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट यानी 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना ₹2,700 गिरकर ₹1,58,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह लगातार पांचवां कारोबारी दिन है, जब सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सोना कुल ₹8,900 यानी करीब 5.3 फीसदी टूट चुका है।


सोने की कीमत अब करीब दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार को 24 कैरेट सोना ₹1,60,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को इसमें ₹2,700 की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे पहले 19 अगस्त को सोना करीब ₹1,58,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सोने में लगातार गिरावट से उन लोगों को राहत मिल सकती है, जो आने वाले दिनों में ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

बिकवाली के दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद ये खबर भी पढ़े : बिकवाली के दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद

पांच दिन में ₹8,900 टूटा गोल्ड
सोने की कीमत में हालिया गिरावट कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 25 अगस्त को 24 कैरेट सोना ₹1,67,100 प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद पांच कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत ₹8,900 कम हो चुकी है।

चांदी भी हुई ₹5,000 सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। चांदी ₹5,000 घटकर ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को इसका भाव ₹2,45,500 प्रति किलो था।

क्यों गिर रहा है सोने का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की बिकवाली और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई की चिंता बढ़ी है और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बाजार की नजरें और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की संभावना ने भी सोने पर दबाव बढ़ाया है। आमतौर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ने पर निवेशक सोने से दूरी बना सकते हैं।

आगे कैसी रहेगी कीमत?
आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस एक्टिविटी के आंकड़ों के बाद शुक्रवार को अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट आने वाली है। इन आंकड़ों से ब्याज दरों को लेकर बाजार की दिशा तय हो सकती है, जिसका असर सोने की कीमत पर भी पड़ सकता है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का असर, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे तटीय क्षेत्रों के ऊपर बने कम दबाव के प्रभाव के चलते बुधवार को...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का असर, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शारदा नदी उफान पर

बनबसा बैराज से 1.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, रेल सेवा भी प्रभावित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शारदा नदी उफान पर