देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के दाम स्थिर, सोना 1.56 लाख रुपये के करीब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार हो रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भाव में बदलाव नहीं होने के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत

वहीं 22 कैरेट सोना भी आज मंगलवार के भाव पर ही यानी 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,56,360 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

   बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

उत्तराखंड में आज से तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में आज से तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई

  नई दिल्ली  : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री सीएम...
राष्ट्रीय 
पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई

जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पीआईयल 

  नई दिल्ली  :झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी का 48...
शिक्षा-रोजगार 
जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पीआईयल 

5 रुपये की टॉफी खाने पर तालिबानी सजा, मां ने गर्म चाकू से दागे बेटे के पैर

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कहा जाता है...
विचार मित्र 
5 रुपये की टॉफी खाने पर तालिबानी सजा, मां ने गर्म चाकू से दागे बेटे के पैर

उत्तर प्रदेश

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

   बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
उत्तर प्रदेश 
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना